मंदिर की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर सीओ को दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 9:26 PM
खाड़ा में मंदिर की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर सीओ को दिया आवेदन
नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के विंध्यवासिनी मंदिर की जमीन को अतिक्रमण कर जबरन घर बनाने को लेकर मुखिया, सरपंच व ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच मुन्नी देवी, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच विनोद मंडल, पूर्व समिति जितेंद्र पंडित, वार्ड सदस्य राजकिशोर राम, रंजीत ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, उपमुखिया कंपनी मुखिया, राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह, प्रदीप पासवान, प्रवीण मंडल, उमाकांत सिंह, नवल-किशोर सिंह आदि ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा गया है कि खाड़ा के विंध्यवासिनी मंदिर की जमीन को अतिक्रमण कर घर बना रहा है. मालूम हो कि खाड़ा निवासी भुवनेश्वर कुंवर का पुत्र नरेश कुंवर ने मां विंध्यवासिनी मंदिर के नाम से 07/5/2013 को केबाला कर दिया था. उसी जमीन को श्रीनंदन यादव पिता गणेशी यादव व संजीव यादव पिता श्रीनंदन यादव ने अतिक्रमण कर लिया है. हालांकि मुखिया, सरपंच एवं ग्रामीणों के शिकायत पर अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने बुधामा ओपी प्रभारी को काम रोकने के संबंध में जानकारी दी. बुधामा ओपी प्रभारी जिउत राम ने काम पर रोक लगा दी. ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से मां विंध्यवासिनी मंदिर की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है. इसको लेकर कई बार पंचायत में पंचायती भी हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










