ePaper

बीएनएमयू में जल्द शुरू किया जायेगा स्नातक में आवेदन, 24 को नामांकन कमिटी की बैठक

Updated at : 20 Apr 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू में जल्द शुरू किया जायेगा स्नातक में आवेदन, 24 को नामांकन कमिटी की बैठक

सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होना अभी बांकी है.

विज्ञापन

-स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन लेकर होगा नामांकन- -स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 62 हजार सीटों पर होगा नामांकन- मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर कोई गतिविधि तेज होती नहीं दिख रही है. स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अब तक नामांकन कमेटी की कोई बैठक भी आयोजित नहीं कि गई है. वर्ष 2025 में बीएसईबी से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हजारों छात्र-छात्राएं इस नामांकन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होना अभी बांकी है. जल्द ही सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना है. -परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ आवेदन- वर्ष 2025 में बीएसईबी ने इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मार्च महीने में ही जारी कर दिया है. पटना विश्वविद्यालय पटना, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मुज्जफरपुर समेत अन्य विश्वविद्यालयों ने स्नातक प्रथम फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन बीएनएमयू में अब तक नामांकन कमिटि की बैठक भी नहीं आयोजित हुई है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होना तो दूर की बात है. -सीबीएसई के छात्रों के लिए कुछ सीट रखना होगा सुरक्षित- बीएसईबी पटना ने तो इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया है, लेकिन सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है. बीएनएमयू को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन लेने के समय ही कुछ सीट सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित रखना होगा, ताकि उनका भी नामंकन सुरक्षित तरीके से हो सके. -विश्वविद्यालय स्तर पर जारी होती है सेंटरलाइज मेरिट लिस्ट- बीएनएमयू से जुड़े जानकारों की मानें तो बीएनएमयू प्रशासन एक सप्ताह के अंदर स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन को लेकर नामांकन कमिटि की बैठक बुला सकती है. साथ ही अगले सप्ताह में नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि में घोषित होने की प्रबल संभावना है. मालूम हो कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय स्तर से सेंटरलाइज मेरिट लिस्ट जारी होती है. – 35 महाविद्यालयों के 62 हजार सीटों पर होना है नामांकन- भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक के सभी संकाय में लगभग 62 हजार सीट निर्धारित है. इन 62 हजार सीटों पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होनी है. बीएनएमयू में लगभग 35 अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय है, जिनमें डिग्री की पढ़ाई होती है. बीएनएमयू के इन सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में लगभग 62 हजार सीटों पर नामांकन होना है. -नये संबद्ध महाविद्यालयों में भी होगा एडमिशन- बीएनएमयू प्रशासन ने इस बार कई संबद्ध महाविद्यालयों को इसी सत्र से अस्थायी रूप से स्नातक में नामांकन लेने के लिए संबंधन दिया है. अब इसी सत्र से आठ नये संबद्ध महाविद्यालयों में भी स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन होगा. -बिना देर किये शुरू कर देना चाहिये आवेदन- एसएफआई के बीएनएमयू प्रभारी डा सारंग तनय ने बताया कि अब बिना देर किये बीएनएमयू प्रशासन को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर देना चाहिये, ज्यादा विलंब करने की स्थिति में छात्र-छात्राएं दूसरे विश्वविद्यालय की ओर पलायन कर जायेंगे, तो पूरी सीट भरना भी मुश्किल होगा. नतीजा यह होगा कि बार-बार नामांकन की तिथि बढ़ानी होगी, फिर भी सीट फूल नहीं हो पायेगा. ——— वर्जन ——– 24 अप्रैल को बीएनएमयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में नामांकन को लेकर नामांकन कमिटी की बैठक होगी. बैठक में नामांकन को लेकर सभी प्रक्रिया तय की जायेगी और नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. डा अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष, छात्र कल्याण, बीएनएमयू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन