समाज में वयस्कों में बढ़ता जा रहा है चिंता व अवसाद

Updated at : 29 Jan 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
समाज में वयस्कों में बढ़ता जा रहा है चिंता व अवसाद

समाज में वयस्कों में बढ़ता जा रहा है चिंता व अवसाद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को वयस्कों में चिंता व अवसाद का प्रभाव विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे समाज में वयस्कों में चिंता व अवसाद बढ़ता जा रहा है. हमें इसका निदान ढूंढने की जरूरत है. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव व संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ राकेश कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ मधुनंदा ने किया. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने संकायाध्यक्ष बनने पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव का स्वागत किया. इस अवसर पर मुस्कान सोनी रिया, प्रेरणा, नेहा, रूपा पूजा, पुष्पा, प्रतिभा, सेजल, शिवानी, नेहा, खुशबू सेतु, त्रिदेव, प्रियांशु , वंदना रिया, अंजलि, कुसुम, सोनी, मोनिका काजल, आरती, रीमा, मेघा व मनीषा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन