असामाजिक तत्वों ने मक्का फसल को काटकर किया बर्बाद

प्रखंड क्षेत्र की ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक में असामाजिक तत्वों ने खेत में लगे मक्का की लगभग पांच कट्ठा फसल को काट कर बर्बाद कर दिया
ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र की ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक में असामाजिक तत्वों ने खेत में लगे मक्का की लगभग पांच कट्ठा फसल को काट कर बर्बाद कर दिया. किसान हरेराम यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात की घटना है. किसान को फसल कटने की जानकारी तब मिली जब वह सुबह खेत घूमने गए तो कटे फसल को देखकर हतप्रभ हो गए. किसान ने बताया कि एक तो कुदरत की मार ने किसान को बर्बाद कर दिया. उस पर से असामाजिक तत्वों द्वारा मकई के फसल को काटकर बर्बाद कर दिया गया. जबकि मक्का की बाली में अभी ठीक ढंग से दाना भी नहीं आया है. फसल लगाने में एक तो पहले ही किसानों का कमर टूट चुका है. कर्ज लेकर खेती किया था. वो भी बर्बाद हो गया. वहीं फसल कटने की जानकारी ग्वालपाड़ा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने खेत पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर छानबीन कर कारवाई करने की बात कही. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार यादव ने किसान को ढांढस बंधाया. मौके पर किसान रमेश यादव, त्रिफुल यादव, पंकज कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










