आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. माैके पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया. प्रखंड बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया. मां को पूरक पोषाहार के बारे में जानकारी दी. वहीं धात्री महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी दी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका इन्दु सुमन, रिंकू कुमारी, वैशाली , रुबीना खातून ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










