ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहे एएनएम

Updated:
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहे एएनएम

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड के सीएचसी परिसर स्थित सभागार भवन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार ने एएनएम के साथ बैठक की, जिसमें बीएचएम डॉ कुमार धनंजय, डब्ल्यूएचओ डॉ आशुतोष कुमार बैठक में उपस्थित थे. बीएचएम ने एएनएम को कहा आप कि पहचान आपका यूनिफॉर्म है. ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहेंगे. सेंटर पर पहुंच कर जिओ टेक फोटो ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करेंगे. ड्यू लिस्ट सर्वे पर जोड़ दिया एवं ससमय पर सर्वे को सत प्रतिशत करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा भव्या लाइट पोर्टल पर शत प्रतिशत एंट्री करेंगे. अपने अपने सेंटर पर पहुंच कर नियमित टीकारण,ओपीडी,स्क्रीनिंग,एमआरआई, आरसीएच, एचएमआईएस करना सुनिश्चित करेंगे. प्रत्येक दिन पोर्टल का एनालिसिस करना, अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सरकार की जो भी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देना आयुष्मान कार्ड बनवाना, गैर संचारी रोग की जानकारी दें. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार, बीएचएम कुमार धनंजय, डीईओ, मुजाहिद आलम, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, मुस्कान कुमारी, रेखा कुमारी, लवली कुमारी, रूबी कुमारी कुमारी मनीषा,रंजना कुमारी, मिली कुमारी, पल्लवी कुमारी, रागनी कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन