STET आवेदन की तारीख शुरू, BNMU के PG छात्रों का रिजल्ट अटका : भविष्य पर मंडराया संकट

Updated:
विज्ञापन

रिजल्ट प्रकाशित करने के मांगो को लेकर आंदोलन करते छात्र | Prabhat Khabar Network

बीएनएमयू पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट लंबित होने से छात्र STET-2026 आवेदन से वंचित हो सकते हैं। छात्रों ने जल्द परिणाम जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एसटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के स्नातकोत्तर सत्र 2024-2026 के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से अब तक चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम, अंकपत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है. इससे दर्जनों विद्यार्थियों के एसटीईटी आवेदन के अवसर से वंचित होने की आशंका है.

17 अगस्त से शुरू हुआ आवेदन, परिणाम का इंतजार

जानकारी के अनुसार एसटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गयी है. स्नातकोत्तर योग्यता के आधार पर द्वितीय पत्र में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर से संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में बीएनएमयू के पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम लंबित रहने से विद्यार्थियों के सामने शैक्षणिक और तकनीकी संकट उत्पन्न हो गया है.

विद्यार्थियों का कहना है कि सत्र 2024-2026 का चतुर्थ सेमेस्टर पूरा हो चुका है, लेकिन परिणाम जारी नहीं होने के कारण वे आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों को लेकर चिंतित हैं. खासकर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एसटीईटी-2026 महत्वपूर्ण अवसर है. समय पर परिणाम और आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से उनका यह अवसर प्रभावित हो सकता है.

परीक्षा नियंत्रक को दिया आवेदन

मामले को लेकर विद्यार्थियों ने बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर तत्काल परिणाम जारी करने की मांग की है. छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को एसटीईटी आवेदन की समयसीमा और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर परिणाम प्रकाशित करना चाहिए. साथ ही अंकपत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए.

पीजी सत्र 2024-2026 में मधेपुरा, सहरसा, सुपौल सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थी शामिल हैं. बड़ी संख्या में विद्यार्थी एसटीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा और शैक्षणिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परिणाम के लिए इंतजार करना उनके भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है.

विद्यार्थियों की नजर अब विश्वविद्यालय पर

अब विद्यार्थियों की नजर बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर टिकी है. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द परिणाम जारी कर आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर एसटीईटी-2026 के लिए आवेदन कर सकें और इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठा सकें.

रिजल्ट प्रकाशित करने के मांगो को लेकर आंदोलन करते छात्र  | Prabhat Khabar Network
रिजल्ट प्रकाशित करने के मांगो को लेकर आंदोलन करते छात्र | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Savita Nandan

लेखक के बारे में

By Savita Nandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन