एनएच 106 पर कार के धक्के से वृद्ध महिला की हुई मौत

एनएच 106 पर कार के धक्के से वृद्ध महिला की हुई मौत
ग्वालपाड़ा . एनएच 106 पर सोमवार को मॉर्निंग वॉक कर लौट रही एक महिला की कार के धक्के से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर पांच शाहपुर निवासी स्व गणेशी साह की पत्नी द्रोपदी देवी मॉर्निंग वॉक कर लौट रही थी. इस क्रम में हीरो शो रुम के सामने कार ने धक्का मार दिया, जिससे द्रोपदी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. इधर, द्रोपदी देवी की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया. बता दें कि गणेशी साह को दो लड़का सुनील कुमार और अनिल कुमार है. स्थायी घर शाहपुर है. सुनील शाहपुर में रहता है और अनिल कुमार ग्वालपाड़ा में घर बनकर हार्डवेयर की दुकान चलता है. द्रोपदी बेटे अनिल कुमार के साथ ग्वालपाड़ा में रहती थीं. रोज की तरह सोमवार को मॉर्निंग वॉक से लौटने के क्रम में एनएच 106 पर हुए हादसे में उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










