अखिल भारतीय दर्शन-परिषद् की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक 10 को

Updated:
विज्ञापन
अखिल भारतीय दर्शन-परिषद् की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक 10 को

अखिल भारतीय दर्शन-परिषद् की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक 10 को

विज्ञापन

मधेपुरा. अखिल भारतीय दर्शन-परिषद् की नवगठित कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक 10 जून को होगी, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रो अंबिका दत्त शर्मा करेंगे. बैठक ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष सह परिषद् के सहसचिव डॉ सुधांशु शेखर भी उपस्थित रहेंगे. डॉ शेखर ने बताया कि अध्यक्ष के निदेशानुसार सचिव प्रो किस्मत कुमार सिंह ने उन्हें बैठक के तकनीकी पक्ष को संभालने की जिम्मेदारी भी दी है. डॉ शेखर ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष व सचिव के अलावा उपाध्यक्ष प्रो दिलीप चारण, डॉ रजनी सिन्हा व डॉ अजय कुमार सिंह, सहसचिव डॉ जयंत उपाध्याय, डॉ सुधांशु शेखर व डॉ कविता भट्ट, कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार और प्रधान संपादक प्रो शैलेश कुमार सिंह तथा प्रो श्यामल किशोर, प्रो पूर्णेन्दु शेखर व प्रो अवधेश कुमार सिंह (बेगूसराय) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन