चारों बेटियों ने पिता को दिया कंधा

Updated at : 27 Feb 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
चारों बेटियों ने पिता को दिया कंधा

चारों बेटियों ने पिता को दिया कंधा

विज्ञापन

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधेली बाजार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षाविद विनोद कृष्ण यादव के निधन पर लोगों ने शोक जताया. मालूम हो कि विनोद कृष्ण यादव कारी अनंत उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेली बाजार के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. विनोद कृष्ण यादव अपने पीछे चार पुत्री और पत्नी को छोड़ गए हैं. पुत्री प्रियवंदा, अलंकृता, ईशा भागवत, निक्की ने मिलकर पिता के अर्थी को कंधा और मुखाग्नि दी. मौके पर विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामानंदन यादव, शिवनंदन यादव, दिवाकर, जयकृष्ण यादव, पूर्व मुखिया अशोक यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सुमन, विजय यादव, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार यादव, शिक्षक कुंदन यादव, जनार्दन प्रसाद यादव, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष पारसमणि आजाद, पूर्व मुखिया संजय गांधी ने कहा कि विनोद कृष्ण यादव इस क्षेत्र के शिक्षा के एक मजबूत स्तंभ थे. वे प्रतिभा के धनी, विद्वान और मृदु्भाषी थे. इनके असमय जाने से समाज ने एक मजबूत शिक्षाविद को खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन