बच्चों को खिलायी गयी एल्बेंडाजोल की दवा

बच्चों को खिलायी गयी एल्बेंडाजोल की दवा
ग्वालपाड़ा. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं, आशा व सहायिकाओं ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी. सेविकाओं ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पेट के कीड़ों का खत्म होना जरूरी है. कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) और कुपोषण जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, जिससे उनके सीखने की क्षमता पर पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










