रामनवमी शोभायात्रा को लेकर उदाकिशुनगंज में प्रशासन सतर्क, समिति संग बैठक कर दिए निर्देश

Updated at : 24 Mar 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी शोभायात्रा को लेकर उदाकिशुनगंज में प्रशासन सतर्क, समिति संग बैठक कर दिए निर्देश

रथ पर मानव रूपी भगवान राम , माता सीता और हनुमान की झांकी प्रदर्शित की जाएगी.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज में रामनवमी जुलूस की तैयारी तेज- उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज नगर परिषद के थाना चौक स्थित अंबेडकर कला भवन में मंगलवार को अधिकारियों ने रामनवमी पर्व पर शोभायात्रा निकालें जाने को लेकर राम-जानकी सेवा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीएम पंकज घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ गुलजारी पंडित, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार व समिति और व्यवसाय संघ के सदस्य मौजूद थे. अधिकारियों ने समिति के सदस्यों के साथ शोभायात्रा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चाएं की. बैठक में शोभायात्रा निकालें जाने वाले जगह और रूट चार्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की. शोभायात्रा में समिति किन किन चीजों की व्यवस्था की गई है. शोभायात्रा कैसे निकाला जाएगा. इस पर गहन चर्चा की गई. जहां राम-जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष गौरव कबीर द्वारा बताया गया कि इस बार रथ की व्यवस्था की गई है. रथ पर मानव रूपी भगवान राम , माता सीता और हनुमान की झांकी प्रदर्शित की जाएगी. रथ शोभायात्रा के आगे आगे चलेगी. पीछे से श्रद्धालु पांव पैदल चलेंगे. वहीं भागलपुर से नगारा मंगवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि शोभायात्रा आमतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा. समिति के सदस्य पूरे शोभायात्रा के दौरान सक्रिय नजर आएंगे. व्यवसाय संघ के अध्यक्ष विक्रम साहा ने बताया कि शोभायात्रा सालिनता के साथ निकाली जाएगी. इसमें श्रद्दा के साथ लोग भाग लेंगे. किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राणा ने बताया कि उदाकिशुनगंज का रामनवमी शोभायात्रा हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचायक है. इसमें सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं. अभी तक जितने बार शोभायात्रा निकाली गई है, उसमें किसी तरह की परेशानी नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस बार भी सबकुछ सही तरीके से संपन्न होगा. उन्होंने प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताया. एसडीएम पंकज घोष ने कहा कि शोभायात्रा रूट के मुताबिक ही निकाला जाना चाहिए. उन्होंने नप के अधिकारी को शोभायात्रा निकालें जाने वाले परिसर की मिट्टी भराई और सफाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शोभायात्रा पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. किसी को भी हुड़दंग मचाने की खुली छूट नहीं दी जाएगी. ऐसे लोगों पर प्रशासन कार्रवाई करेगी. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कि रूट चार्ट के मुताबिक हरैली गांव बजरंगबली के पास, पटेल चौक, चौसा चौक पर ब्रेकेटिंग लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि डीजे का प्रयोग नहीं होगा. छोटा साउंड का प्रयोग किया जाना चाहिए. उदघोषक ढंग का होना चाहिए. माइकिंग में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए. उन्होंने समिति के सदस्यों को समय पर शोभायात्रा निकालें जाने को कहा. इस शोभायात्रा में प्रशासनिक टीम साथ रहेंगे. बैठक में नप के स्वच्छता पदाधिकारी केतन आनंद, प्रणव कुमार, राजीव सिंह, अविनाश सिंह, ललन मंडल, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन