पत्ता मेला में आदिवासियों ने संथाली भाषा में किया अभिनय का मंचन

पत्ता मेला में आदिवासियों ने संथाली भाषा में किया अभिनय का मंचन
ग्वालपाड़ा . हर साल 20 से 21 अप्रैल तक चलने वाले आदिवासी समुदाय का पत्ता मेला रविवार को संपन्न हो गया. मेला में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. वहीं इस वर्ष बंगाल के कलाकारों ने आदिवासी समुदाय पर आधारित नाट्य कला का आयोजन किया गया. पूरा कार्यक्रम आउिवासियों के संथाली भाषा में ही मंचन किया गया. इस दौरान आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष कान्हु वास्की, उपाध्यक्ष परमानंद, सचिव कालेश्वर मुर्मू, सदस्य मोहन हांसदा, हीरालाल टुडू, नूतन आजाद हेंब्रम, दीपक आदि ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










