जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की नहीं है आवश्यकता

Updated at : 26 Mar 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की नहीं है आवश्यकता

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की नहीं है आवश्यकता

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता किया. अधिकारियों बताया कि एलपीजी की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन व गैस वितरकों ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलिंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. सभी उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं तथा केवल आवश्यकता होने पर ही गैस प्राप्त करें. जिले में 4,04,080 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं. इनमें से 2,78,661 उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं. इनमें से कई उपभोक्ताओं का केवाईसी अद्यतन नहीं है, इसे शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया गया है. 25 मार्च 2026 को जिले में 4035 सिलेंडरों की बिक्री हुई, जबकि 26 मार्च 2026 को 14215 सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध है. यह स्थिति स्पष्ट करती है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है व आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है. जिला में कुल कमर्शियल गैस सिलिंडर 161 उपलब्ध है. उपभोक्ताओं की सुविधा व त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए उपभोक्ता दूरभाष संख्या 06476-222220 पर संपर्क कर सकते हैं. एलपीजी गैस सिलेंडर की प्राप्ति में होनेवाली समस्याओं से निजात पाने के लिए शहरी क्षेत्र में लगभग 12 सौ घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. इच्छुक उपभोक्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पाइपलाइन डिवीजन, ईस्टर्न रीजन, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट, वार्ड संख्या-20, घोष पथ, आजाद नगर, मधेपुरा स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. यहां स्कीम ए.पांच (65सौ) व स्कीम बी5 (7650) के अंतर्गत कनेक्शन उपलब्ध हैं. वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए भी चयनित प्रतिष्ठानों में पीएनजी सुविधा प्रदान की जा रही है. जिला प्रशासन व खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैस आपूर्ति व वितरण प्रणाली की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके. आम जनता से अपील है कि वे धैर्य बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें व प्रशासन का सहयोग करें.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन