हथियार लहराते वीडियो वायरल होने पर एक युवक गिरफ्तार

हथियार लहराते वीडियो वायरल होने पर एक युवक गिरफ्तार
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरी गहुमनी में एक युवक को हथियार लहराना महंगा पड़ा. पुलिस ने हथियार प दो कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में एक लड़का अपने हाथ में कट्टा लहराते हुए दिख रहा है. जिसका नाम इटहरी वार्ड छह निवासी अंजेश कुमार बताया. स्थानीय चौकीदार से नाम पता का सत्यापन किया तो नाम पता सही पाया. इसके बाद अंजेश कुमार से पूछताछ की. अंजेश कुमार ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो उसका ही है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










