हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
मुरलीगंज. थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह मोरकाही टोला से रविवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी की पहचान मोरकाही टोला निवासी राजदीप कुमार के रूप में की गयी है. मामले को लेकर उसके छोटे भाई सोनू कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में सोनू ने बताया कि रविवार को राजदीप एक बोरा गेहूं बेचने के लिए घर से जा रहा था. इस पर मां बेबी देवी ने आपत्ति जतायी तो राजदीप गाली-गलौज करते हुए घर से निकल गया. करीब 15 मिनट बाद वह हाथ में थ्रीनट लेकर लौटा और जान से मारने की नीयत से उस पर हथियार तान दिया. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और हथियार छीनकर राजदीप को काबू में किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी राजदीप विभिन्न प्रकार के नशे का सेवन करता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










