टोटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक इलाजरत

टोटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक इलाजरत
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप सोमवार की शाम टोटो व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया. एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वही जख्मी युवक का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि श्याम वार्ड नंबर 13 निवासी केशी मेहता का पुत्र छोटू कुमार व श्याम निवासी संजय मेहता का पुत्र दिलखुश कुमार बाइक से ग्वालपाड़ा से घर जा रहा था. इसी दौरान मोहम्मदपुर के पास टोटो व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग जख्मी हो गये. वहीं छोटू कुमार की मौत इलाज में ले जाने के क्रम में हो गयी. दिलखुश कुमार का इलाज चल रहा है. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




