नदी में डूबने से एक महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
नदी में डूबने से एक महिला की हुई मौत

काफी मशक्कत के बाद उक्त महिला रामपुर वार्ड 11 निवासी अरुण महतों की 35 वर्षीय पत्नी रंजन देवी का शव नदी से बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी पंचायत के रामपुर स्थित नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. इस बाबत बताया गया कि मृत महिला शौच के लिए घर के बगल स्थित नदी के पास शौच करने गई थी. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया. तब पता चला कि महिला नदी में डूब गई है. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नदी में महिला को ढूंढना शुरू किया गया. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण स्थल पर पहुंच गए. और काफी मशक्कत के बाद उक्त महिला रामपुर वार्ड 11 निवासी अरुण महतों की 35 वर्षीय पत्नी रंजन देवी का शव नदी से बरामद कर लिया गया. जिसके बाद उक्त घटना की सूचना अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह को दिया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त महिला के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन को आपदा की राशि दे दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन