26 मई को मधेपुरा में लगेगा एक दिवसीय जॉब कैंप
Published by : Kumar Ashish Updated At : 20 May 2026 5:56 PM
युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मधेपुरा द्वारा 26 मई को संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा.
मधेपुरा. युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मधेपुरा द्वारा 26 मई को संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी एसएम प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही है. कंपनी द्वारा एसएफओ (स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर) पद के लिए कुल 50 रिक्तियों पर बहाली की जायेगी. चयनित अभ्यर्थियों को मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया व अररिया जिले में कार्य करने का अवसर मिलेगा. कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक अथवा उससे अधिक निर्धारित की गयी है. चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव व फ्यूल सुविधा भी प्रदान की जायेगी. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गयी है. जिला नियोजनालय ने बताया कि बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा व सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लानी होगी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से जॉब कैंप में भाग लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










