शराब मामले में एक दर्जन गिरफ्तार

शराब मामले में एक दर्जन गिरफ्तार
मधेपुरा. मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मुरलीगंज में छापेमारी कर बाइक व 15.500 लीटर चुलाई शराब बरामद किया. साथ ही बिटटू पासवान, छोटकन ऋषिदेव व अमित कुमार को गिरफ्तार कर अभियाेग दर्ज किया. साथ ही जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर आठ लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया. वहीं चौसा थाना क्षेत्र के बिरबल टोला वार्ड नंबर एक में छापेमारी कर पांच लीटर चलाई शराब बरामद कर संजीत मंडल को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया. साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर पांच व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




