श्रद्धालुओं को नहीं हो परेशानी, मंदिर परिसर में बनेगा कंट्रोल रूम

श्रद्धालुओं को नहीं हो परेशानी, मंदिर परिसर में बनेगा कंट्रोल रूम
मधेपुरा. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने मंगलवार को 26 फरवरी से प्रारंभ होने वाली शिवरात्रि मेला महोत्सव में विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बलों के साथ बैठक की. एसपी ने महाशिवरात्रि मेला महोत्सव में श्रद्धालुओं के भीड़ नियंत्रण के लिए सभी संबंधित दंडाधिकारी व पुलिस बल को निर्देश दिया कि सिंहेश्वर मेला व महोत्सव, 2025 में किसी भी प्रकार के अनहोनी से बचाव के लिए सभी संबंधितों को अपने कर्तव्य का कड़ाई, निष्ठापूर्वक से पालन करें. डीएम ने सभी संबंधितों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को बाबा की दर्शन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो व किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव के लिए भीड़ प्रबंधन के लिए निर्देश दिया.. विशेषकर प्रवेश व निकास द्वार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. डीएम ने मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, सिंहेश्वर को मंदिर परिसर व मेला ग्राउंड की साफ-सफाई करने के लिए पालिवार कर्मियों के प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. साथ ही मंदिर परिसर व अन्य स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया. वहीं डीएम ने मंगलवार से ही सभी संबंधित दंडाधिकारी व पुलिस बल को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से अवगत होने के लिए निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्त्ता अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




