बिहार : व्यवसायी को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 6:18 PM

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र गौशाला चौक के समीप आज एक व्यवसायी को गोली मारकर अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जख्मी व्यवसायी मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पडोसी जिला पूर्णिया भेजा गया है. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र गौशाला चौक के समीप आज एक व्यवसायी को गोली मारकर अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जख्मी व्यवसायी मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पडोसी जिला पूर्णिया भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि सिंहेश्वर बाजार निवासी और लोहे का कारोबार करने वाले मुकेश कुमार एक वाहन पर सवार होकर पडोसी जिला पूर्णिया जा रहे थे तभी गौशाला चौक से आगे पूर्व से उनका पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को रोककर उनपर गोलीबारी करने के साथ उनके पास उक्त राशि भरा बैग लूटकर फरार हो गए.
राजेश ने बताया कि अपराधी संख्या में चार और वे दो मोटरसाइकिल पर सवार थे तथा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन