अनियंत्रित ट्रक ने ली जान ट्रैक्टर में मारी ठोकर मौके पर ही चालक मरा

चौसा : चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा लौआलगान मार्ग विनोबा टोला में अनियंत्रित ट्रक ने फिर से एक व्यक्ति की जान ले ली. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मुरौत-आलमनगर निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर विजय पासवान अपने ट्रैक्टर (बीआर- 19सी 9501)पर बालू, सीमेंट, छड़ आदि लोड कर नवगछिया की ओर से आ रहे थे. करीब एक बजे […]
चौसा : चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा लौआलगान मार्ग विनोबा टोला में अनियंत्रित ट्रक ने फिर से एक व्यक्ति की जान ले ली. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मुरौत-आलमनगर निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर विजय पासवान अपने ट्रैक्टर (बीआर- 19सी 9501)पर बालू, सीमेंट, छड़ आदि लोड कर नवगछिया की ओर से आ रहे थे.
करीब एक बजे रात लौआलगान और सहोड़ा टोला के बीच विनोबा टोला के आसपास, उदाकिशुनगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित खाली ट्रक (बीआर-21एच 6807) ने ट्रैक्टर में सामने से ठोकर मार दी. इससे ट्रैक्टर के परखचे उड़ गये और ट्रैक्टर ड्राइवर विजय पासवान की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रैक्टर पर सवार विजय पासवान के पुत्र चंदन कुमार को भी मामूली चोट आयी है. ट्रक ड्राइवर घटना स्थल पर ही ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




