डीएम व एसपी ने मंडल कारा में की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने मंडल कारा में की छापेमारी

डीएम व एसपी ने मंडल कारा में की छापेमारी

विज्ञापन

मधेपुरा.

जिले में विधि-व्यवस्था व कारा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने शुक्रवार को मंडल कारा में छापेमारी की जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि शामिल थे. इस दौरान कारा परिसर के विभिन्न पुरुष व महिला वार्डों, बैरकों व सीसीटीवी का निरीक्षण करते हुये सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की. छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक/प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुआ. वहीं उदाकिशुनगंज मंडल कारा का एसडीओ व एसडीपीओ ने निरीक्षण किया. डीएम ने कहा कि कारा में सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में चाक-चौबंद रखी जाय तथा नियमित रूप से निरीक्षण व तलाशी अभियान जारी रखा जाय. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन