सूअर खेतों व घरों में मचा रहे तबाही
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . आवारा सूअरों से परेशान नगरवासियों ने की महापंचायत मुनादी कर बुलायी गयी पंचायत वार्ड पार्षद समेत मुख्य पार्षद ने करायी समझौता सूअर पालन कर रहे मेहतर समाज के लोगों ने कहा, दो दिन के अंदर दूर करेंगे परेशानी मधेपुरा : नगर परिषद के कई वार्ड में आवारा सूअरों के झूंड का आतंक सर […]
विज्ञापन
परेशानी . आवारा सूअरों से परेशान नगरवासियों ने की महापंचायत
मुनादी कर बुलायी गयी पंचायत
वार्ड पार्षद समेत मुख्य पार्षद ने करायी समझौता
सूअर पालन कर रहे मेहतर समाज के लोगों ने कहा, दो दिन के अंदर दूर करेंगे परेशानी
मधेपुरा : नगर परिषद के कई वार्ड में आवारा सूअरों के झूंड का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है. मक्का, गेहूं, आलू, मटर समेत विभिन्न फसल लगे खेत को तो सूअर खोद ही रहे हैं. इसके अलावा जहां कच्चा आवास है या आंगन खुला है. वहां घर घूस कर सूअरों का झूंड आंगन एवं घर में रखें, भोजन पर भी हमला कर रहा है. आलम यह हो गया कि शनिवार को वार्ड नंबर दो, सात, आठ एवं नौ के लोगों ने ढोल बजवाकर मुनादी कराया कि सोमवार को पंचायत कर इसका फैसला हो.
इसके आलोक में सोमवार को खेदन बाबा चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में वृहद पंचायत बुलायी गयी.पंचायत में ग्रामीणों ने अपना आक्रोश जताते हुये कहा कि जब सूअर पालक मेहतर समाज के लोगों को इस उपद्रव के बारे में कहा जाता है तो वे सीधे इंकार कर देते हैं. लिहाजा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करायी जाय. इस दौरान पंचायत में उपस्थित मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलू द्वारा पहल कर मेहतर समाज के लोगों को बुलाया गया. इस समाज के लोगों ने नगरवासियों के आक्रोश एवं सभी बातें सुनने के बाद दो दिन का समय मांगा ताकि आवारा विचरण कर रहे सूअरों को बाड़े में बंद कराया जाय
. हालांकि स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे. फिर भी पंचों एवं मेहतर समाज के लोगों के बीच हुये समझौते के बाद यह कहते हुये पंचायत को स्वीकार किया कि यह अंतिम मौका है. अगर सुधार नहीं हुआ तो फिर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पंचायत में वार्ड नंबर दो की वार्ड पार्षद विनीता भारती, वार्ड नंबर सात की रतन देवी, आठ की कमला देवी एवं नौ की सुधा कुमारी ने कहा कि सूअर पालन कर रहे मेहतर समाज के लोगों को चाहिये कि वे सूअरों को बाड़े में बंद कर रखे. हर तरफ विचरण करने और उपद्रव करने से सभी लोग काफी परेशान एवं व्यथित हैं. पंचायत में मुख्य रूप से डा अशोक कुमार, श्यामल यादव, चंदेश्वरी पासवान, सदानंद पासवान, विलास पासवान, दिलीप कुमार स्वर्णकार, पांडव यादव, मांगेन पासवान, रामकिशुन यादव, तारणी यादव, विवेक यादव, मनोज साहारा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




