गैस सिलिंडर लीक होने से नाश्ता दुकान जली

ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा में बाजार के एक नाश्ता दुकान में गैस सिलिंडर से आग लग गयी. दुकान में रखे सारे सामान व नकदी जल गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ग्वालपाड़ा बाजार में वर्षों से चर्चित चंदन स्वीट कॉर्नर (गोपाल नाश्ता दुकान ) में गैस सिलिंडर से आग लगने से लाखों की क्षति हो […]
ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा में बाजार के एक नाश्ता दुकान में गैस सिलिंडर से आग लग गयी. दुकान में रखे सारे सामान व नकदी जल गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ग्वालपाड़ा बाजार में वर्षों से चर्चित चंदन स्वीट कॉर्नर (गोपाल नाश्ता दुकान ) में गैस सिलिंडर से आग लगने से लाखों की क्षति हो गयी. दुकान के मालिक चुनचुन पोद्दार ने बताया कि रविवार को दुकान में उपयोग के लिए गैस सिलिंडर लाया गया था. सुबह जैसे ही दूसरे सिलिंडर को जलाया गया की बगल के रखे गये सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. आग लगने से दुकान सहित अगल – बगल में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
तब तक दुकान में रखे समान सहित घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग की चपेट में आने बगल में रखे जगरनाथ यादव, मुन्ना व मुकेश कुमार की पान गुमटी भी क्षति ग्रस्त हो गयी. अग्निशमन की गाड़ी तो पहुंची लेकिन तबतक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था. मौके पर ग्वालापाड़ा प्रखंड के उपप्रमुख पंकज कुमार पहुंच कर अग्निपीड़ित को सांत्वना देते हुए सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिया. घटना की पुष्टि ग्वालपाड़ा के थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




