एटीएम में नोट नहीं, मचा है हाहाकार

मधेपुरा : नोट की अनुपलब्धता के संकट के बादल से मधेपुरा पूरी तरह परेशान है. सोमवार को मधेपुरा एसबीआई मुख्य शाखा जो करंसी चेस्ट भी है में राशि नहीं रहने के कारण शहर के सभी एटीएम बंद है. गौरतलब है कि बुधवार से ही करंसी चेस्ट राशि नहीं रहने के कारण बमुश्किल कार्यरत था. प्रखंडों […]
मधेपुरा : नोट की अनुपलब्धता के संकट के बादल से मधेपुरा पूरी तरह परेशान है. सोमवार को मधेपुरा एसबीआई मुख्य शाखा जो करंसी चेस्ट भी है में राशि नहीं रहने के कारण शहर के सभी एटीएम बंद है. गौरतलब है कि बुधवार से ही करंसी चेस्ट राशि नहीं रहने के कारण बमुश्किल कार्यरत था. प्रखंडों में भी बैंक में भुगतान को लेकर एक बार फिर अफरा तफरी का माहौल शुरू है. जिले के करंसी चेस्ट शाखा द्वारा एक दिन में लगभग 10 करोड़ रुपया विभिन्न बैंक की शाखा समेत एटीएम की माध्यम से भुगतान किया जाता रहा है. लेकिन राशि नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से हालात बदतर है. सोमवार को एटीएम में नोट नहीं रहने के कारण नोटों के लिए मचा यह हाहाकार विकराल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




