जिलावासी शान से करेंगे तिरंगे को सलाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस. जिले भर में धूमधाम से मनाया जायेगा राष्ट्रीय त्योहार जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी है. सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व विभिन्न संगठनों के दफ्तरों में पूरे शान से तिरंगे को सलामी दी जायेगी. राष्ट्रोत्सव को लेकर जिले के बच्चों, महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों में खासा उत्साह है. […]
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस. जिले भर में धूमधाम से मनाया जायेगा राष्ट्रीय त्योहार
जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी है. सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व विभिन्न संगठनों के दफ्तरों में पूरे शान से तिरंगे को सलामी दी जायेगी. राष्ट्रोत्सव को लेकर जिले के बच्चों, महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों में खासा उत्साह है.
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के अलावे पथराहा महादलित टोला में जिला पदाधिकारी मो सोहैल झंडोत्तोलन करेंगे. इसके अलावे जिले भर के चयनित महादलित टोले में झंडोत्तोलन कार्य महादलित समुदाय के बुजुर्ग व सम्मानित व्यक्ति परंपरागत रूप से झंडोत्तोलन का कार्य करेंगे. इस संबंध में जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर चयनित महादलित टोलों में राष्ट्रीय झंडोत्तोलन सरकार के निर्देश के आलोक में आयोजित की जानी है.
जिला स्तरीय मुख्य राजकीय समारोह के पश्चात महादलित बहुल टोलों व गांवों में झंडोत्तोलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सजानकारी आमजनों को देंगे. जिसमें मुख्य रूप से लोक शिकायत निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता से संबंधित योजनाएं एवं अन्य योजनाओं की जानकारी व लाभ देने की प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया जायेगा. इसके अलावे शिक्षा के महत्व व नशा के कुप्रभाव के बारे में लोगों को बताया जायेगा. दिवस के मुख्य समारोह में संभवत जिला पदाधिकारी मो सोहैल झंडोत्तोलन करेंगे. समारोह में पुलिस अधीक्षक के अलावा जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
पुलिस लाइन में एसपी करेंगे झंडोत्तोलन. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन में जिला पदाधिकारी मो सोहैल एवं पुलिस लाइन सिंहेश्वर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार झंडोत्तोलन करेंगे. इसके अलावे जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलू, डीडीआरडीए में डीडीसी मिथिलेश कुमार, सदर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख, सदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनीष कुमार झंडोत्तोलन करेंगे.
शिक्षण संस्थानों में तिरंगा को दी जायेगी सलामी. जिला मुख्यालय स्थित टारगेट प्वाइंट में टारगेट प्वांइट की सचिव पुष्पलता भारती तिरंगा को लहरायेगी. वहीं टीपी कॉलेज में प्राचार्य डा एचएलएस जौहरी, पीएस कॉलेज में डा राजीव सिन्हा, मधेपुरा कॉलेज में प्राचार्य डा अशोक कुमार, कॉमर्स कॉलेज में प्राचार्य डा अरूण कुमार, होली क्रॉस विद्यालय में प्राचार्य वंदना कुमारी, माया विद्या में निदेशिका चंद्रिका घोष झंडोतोलन करेंगी. वहीं अल्पसंख्यक छात्रावास, इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, होली क्रॉस बालिका विद्यालय, कृष्णा क्लासेस, किरण पब्लिक स्कूल, यूके इंटरनेशलन स्कूल एवं सार्क इंटरनेशलन स्कूल में तिरंगा को सलामी दी जायेगी.
युवाओं में टैटू लगाने की मची होड़. उधर, गणतंत्र दिवस को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. तिरंगा झंडा से पूरा शहर पट गया है. हालांकि ठंड में इस वर्ष लोगों को भारे परेशानी होगी. जिसमें खास कर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी मुश्किल होगा. इधर, बदलते परिवेश में युवाओं के बीच तिरंगा टैटू लगाने की होड़ मची हुई है. इसके अलावे गांधी टोपी, भारत माता का मुकुट, ट्री कलर की साड़ी एवं चूडि़यां भी युवा छात्र व छात्राएं खरीद रहे हैं. खास कर स्कूली बच्चों के बीच महंगाई के बावजूद गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह का माहौल है. ज्ञात हो कि महंगाई का असर तिरंगे पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. बुधवार को बीएन मंडल स्टेडियम में पुलिस के जवान, स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेटों ने गणतंत्र दिवस पैरेड का पूर्वाभ्यास किया.
संस्थानों में कार्यक्रम. जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. गुरूवार की अहले सुबह से ही सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं संगठनों में झंडोत्तोलन किया जायेगा. बीएन मंडल स्टेडियम, भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर, समाहरणालय परिसर, व्यवहार न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन सिंहेश्वर, जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहेश्वर, सभी महाविद्यालय, नगर परिषद कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सदर अस्पताल, सदर व महिला थाना, सभी प्रखंड कार्यालय, एलआईसी कार्यालय, बैंक, पीएस कॉलेज, राजद कार्यालय, जदयू कार्यालय, भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय समेत कई अन्य जगहों पर झंडोत्तोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




