धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 16790 रुपये साइबर क्राइम

Published at :25 Jan 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 16790 रुपये साइबर क्राइम

न्याय के लिए बैंक व पुलिस के पास गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, किसी ने भी नहीं की मदद शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के एक खाताधारक साइबर क्राइम का शिकार हुआ. जानकारी के अनुसार बेहरारी पंचायत के वार्ड नंबर पांच गोर्राहा निवासी राजेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक शंकरपुर में खाता धारक है. रविवार […]

विज्ञापन

न्याय के लिए बैंक व पुलिस के पास गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, किसी ने भी नहीं की मदद

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के एक खाताधारक साइबर क्राइम का शिकार हुआ. जानकारी के अनुसार बेहरारी पंचायत के वार्ड नंबर पांच गोर्राहा निवासी राजेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक शंकरपुर में खाता धारक है. रविवार को उनके मोबाइल पर भारतीय स्टेट बैंक के कर्मी बता कर मो नंबर 7547008841 से कॉल कर उनके एकाउंट की जानकारी मांगा की. विश्वास में आकर जानकारी दे दी. कुछ देर के बाद उनके एकाउंट से राशि काटने की मैसेज मोबाइल पर आना शुरू हो गया. जब तक कुछ समझ पाता तबतक में उनके बैंक एकाउंट से 16790 रुपये की निकासी आठ बार दो – दो हजार और एक बार 970 रूपया कर लिया गया.
पीड़ित खाताधारक ने अपनी फरियाद लेकर सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक शंकरपुर के बैंक प्रबंधक के पास पहुंचा. लेकिन बैंक प्रबंधक यह कहकर खाताधारक को लौटा दिया कि इस मामले में बैंक कुछ नहीं कर सकता है. यह साइबर क्राइम का मामला है. उसके बाद पीड़ित खाताधारक थानाध्यक्ष के पास पहुंच कर अपनी आपबीती सुनायी. वहां से थानाध्यक्ष ने यह कह कर लौटा दिया कि मेरे पास ऐसी कोई तकनीक नहीं है कि इस अपराध की पड़ताल कर सकू. इसके लिए आपको साइबर सेल में जाना होगा. इससे मायूस होकर लौट गया. मालूम हो कि प्रति वर्ष शंकरपुर में कई खाताधारक इस अपराध का शिकार हो रहा है. जिसमें लोग मिनट में अपने खून पसीने से कमाये गये रुपये से हाथ धो लेते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन