स्वच्छ व सुंदर मधेपुरा बनाने के लिए चलाना होगा अभियान

Published at :24 Jan 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ व सुंदर मधेपुरा बनाने के लिए चलाना होगा अभियान

मधेपुरा : मधेपुरा यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि जन हित में स्वच्छ एवं सुंदर मधेपुरा बनाने के लिए अभियान चलाया होगा. जिले में पार्किंग की सख्त जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इस और जल्द ध्यान दे नहीं तो मधेपुरा यूथ एसोसिएशन पार्किंग को लेकर आंदोलन चलाने को बाध्य हो […]

विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि जन हित में स्वच्छ एवं सुंदर मधेपुरा बनाने के लिए अभियान चलाया होगा. जिले में पार्किंग की सख्त जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इस और जल्द ध्यान दे नहीं तो मधेपुरा यूथ एसोसिएशन पार्किंग को लेकर आंदोलन चलाने को बाध्य हो जायेंगे. एनएसयूआई के छात्र नेता गौरव कुमार का कहना है कि प्रत्येक दिन गाड़ी वाले एवं दुकानदार के बीच नोक झोंक होती रहती है. पार्किंग की सुविधा जल्द नहीं बनाये जाने से किसी बड़ी घटना भी घट सकती है. एनएसयूआई के प्रभात कुमार मिस्टर ने बताया कि भिरखी चौक पर लोगों के द्वारा अनियत्र गाड़ी लगा दिया जाता है जिससे काफी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. यहां पर ट्रफिक फुलिस की सुविधा भी नहीं है.

अगर ट्रफिक पुलिस की सुविधा होती तो गाड़ी लगाने वाले एवं जाम को नियंत्रण करने में काफी सुविधा होती. पार्किंग नहीं रहने के कारण लोगों सड़क पर ही गाड़ी लगा देते है जिससे घंटों भर जाम लगा रहा है. मधेपुरा यूथ एसोसिएशन के दीपक यादव ने बताया कि रोड के बगल स्थित साइबर होने के कारण लोगों को जाना आना लगा रहता है. जिसके कारण हर हमेशा कई मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी रहती है. जिससे राहगिरों को सड़क पर ही चलना पड़ता है. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. एनएसयूआई के निशांत यादव ने कहा कि भारतीय स्टेट बैक के मुख्य शाखा के पास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. पार्किंग नहीं होने के कारण बैंक के काम से आने वाले उपभोक्ता बैंक के आगे एवं सड़क के किनारे यत्र – तत्र अपनी गाड़ी खड़ी कर देते है. जिससे सड़क पर चलने वाले गाड़ी रोड संकीर्ण हो जाने के कारण धीरे धीरे निकलते है. जिससे जाम की स्थिति बन जाती है. इससे आम लोगों के साथ – साथ आस पास के दुकानदारों को भी परेशानी होती है. छात्र नेता सारंग तनय ने कहा कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए जिससे रोज लगने वाले जाम से निजात मिल सकें. अन्यथा छात्र संगठनों को सड़क पर उतर कर आंदोलन करना होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन