पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में की लूटपाट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

दर्जन भर महिला यात्री हुई लूटपाट की शिकार लूटपाट कर कुंदर हॉल्ट पर उतर कर भागे लुटेरे मननपुर-जमुई स्टेशन बीच का मामला चानन : दानापुर डिवीजन अंतर्गत किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर व जमुई स्टेशन के बीच गुरुवार की देर शाम सात बजे के आसपास 53132 डाउन मुजफ्परपुर सियालदह फास्ट पैसेंजर ट्रेन में कुंदर हॉल्ट पर […]
विज्ञापन
दर्जन भर महिला यात्री हुई लूटपाट की शिकार
लूटपाट कर कुंदर हॉल्ट पर उतर कर भागे लुटेरे
मननपुर-जमुई स्टेशन बीच का मामला
चानन : दानापुर डिवीजन अंतर्गत किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर व जमुई स्टेशन के बीच गुरुवार की देर शाम सात बजे के आसपास 53132 डाउन मुजफ्परपुर सियालदह फास्ट पैसेंजर ट्रेन में कुंदर हॉल्ट पर लूटपाट कर उतर कर चलते बने. दर्जन भर महिला इस लूटपाट की घटना का शिकार बने. जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन जैसे ही मननपुर स्टेशन से शाम 6:40 बजे खुली अैर भलूई पहुंचने पर ट्रेन खुलने के बाद दो से तीन की संख्या में लुटेरे हथियार से लैस होकर महिला बोगी में सवार हुए व शहीद जितेंद्र हॉल्ट तक चुपचाप खड़ा रहा.
जैसे ही गोपालपुर 48 नंबर गेट से ट्रेन आगे बढ़ी उसमें एक ने अपने पास से हथियार निकाल कर सभी महिला यात्रियों को चुपचाप बैठे रहने की हिदायत दी व बाकी लुटेरे महिला से सोने की चैन, कान की बाली, मोबाइल तथा बैग सहित अन्य समान लेकर कुंदर हॉल्ट पर आराम से उतर कर चलते बने. यह सब घटना तीन से चार मिनट के अंदर घटी. जब ट्रेन जमुई स्टेशन पहुंची तो लूट का शिकार महिलाएं पुलिस-पुलिस कहकर चिल्लाने लगी, जब तक जीआरपी पहुंचे ट्रेन वहां से खुल चुकी थी. उसी बोगी में दैनिक यात्रा करने वाली महिला लीला देवी ने बताया कि वह भी उसी महिला बोगी में सफर कर रही थी. उन्होंने बताया कि जिस समय लूटपाट की घटना हो रही थी सभी महिला यात्री डर से कांप रही थी. जो मर्जी हुआ लुटेरे लूटते गये, जिसमें उनका भी एक मोबाइल लुटेरे लेकर चलते बने. उन्होंने बताया की लुटेरे की संख्या तीन थी, जो आपस में देहाती भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. सभी लुटेरे की उम्र 20 से 22 वर्ष की बतायी जा रही है. जमुई जीआरपी प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि इस बाबत उनके पास कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




