बिहार STF के हत्थे चढ़ा मुर्गा, ट्रेनों में लूट और हत्या का था मास्टरमाइंड

एसटीएफ ने मुर्गा को किया गिरफ्तार
Bihar STF: बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर के कुख्यात अपराधी मो. इमरान उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है. वह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और ट्रेनों में लूटपाट करता था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है. इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया.
Bihar STF: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को भागलपुर जिले के कुख्यात अपराधी मो. इमरान उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार कर लिया. इमरान केवल भागलपुर ही नहीं, बल्कि आस-पास के जिलों में भी आतंक का नाम बन चुका था.
क्या है पूरा मामला?
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इमरान अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. वह एक पेशेवर कॉन्ट्रैक्ट किलर है और ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य भी रहा है. सूचना मिलते ही एसटीएफ की विशेष टीम ने जाल बिछाया और हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदचक से उसे धर दबोचा.

अपराध की लंबी कुंडली
इमरान उर्फ मुर्गा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ भागलपुर और मुंगेर जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में कुल 6 मामले दर्ज हैं. वह पिछले काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बड़ी साजिश हुई नाकाम
पुलिस ने बताया कि इमरान की गिरफ्तारी से न केवल पुरानी वारदातों का खुलासा होगा, बल्कि वह जो नई साजिश रच रहा था, वह भी नाकाम हो गई है. रेल पुलिस और एसटीएफ अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके.
इसे भी पढ़ें: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




