बच्चों की किताब कबाड़ी को बेचने के मामले को ले अभाविप ने फूंका पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

दो सप्ताह बीतने के बाद भी डीएम ने नहीं की समुचित कार्रवाई लखीसराय : शहर के शहीद द्वार के समीप मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रेम किशन के नेतृत्व में छात्रों द्वारा कबाड़ी में किताब बेचने के मामले को लेकर डीएम का पुतला दहन किया गया. इसके पूर्व […]
विज्ञापन
दो सप्ताह बीतने के बाद भी डीएम ने नहीं की समुचित कार्रवाई
लखीसराय : शहर के शहीद द्वार के समीप मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रेम किशन के नेतृत्व में छात्रों द्वारा कबाड़ी में किताब बेचने के मामले को लेकर डीएम का पुतला दहन किया गया. इसके पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रत्नेश्वर पांडेय ने कहा कि बिना विभागीय मिलीभगत के इतनी संख्या में किताब की बिक्री संभव नहीं है.
दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी समुचित कार्रवाई न होना डीएम की उदासीनता का परिचायक है. गोपी कुमार ने कहा कि पदाधिकारियों के नाक के नीचे से बच्चों की किताब कबाड़ीखाना में कैसे पहुंचा? इसका उत्तरदायित्व लेना होगा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वजीत ने कहा कि सामाजिक लोगों के सड़क पर उतरने के बाद भी अधिकारी सोये हुए हैं. इन लोगों ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की बात कही. पुतला दहन कार्यक्रम में अभाविप के राहुल राज, मनीष कुमार, शशि, गोपाल, मुनचुन, रंजीत, शंभु कुमार वर्मा, राज रोशन कुमार, रंजीत कुमार, अमरजीत रवि, राहुल, सोनू, अमरनाथ, हर्षित, जितेंद्र, अभिषेक डालमिया आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




