मारपीट के विरोध में आज अवकाश पर रहेंगे शिक्षक

Published at :20 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के विरोध में आज अवकाश पर रहेंगे शिक्षक

विद्यालय प्रधान के साथ हुई मारपीट सूर्यगढ़ा/कजरा : प्रधान शिक्षक के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में मंगलवार को कजरा में शिक्षक अवकाश पर रह कर कजरा शिक्षांचल में धरना देंगे. उक्त आशय की जानकारी मध्य विद्यालय कजरा के प्रधान प्रमोद कुमार ने दी. सोमवार को प्रमोद कुमार के साथ विद्यालय परिसर में बासुदेवपुर […]

विज्ञापन

विद्यालय प्रधान के साथ हुई मारपीट

सूर्यगढ़ा/कजरा : प्रधान शिक्षक के साथ मारपीट किये जाने के विरोध में मंगलवार को कजरा में शिक्षक अवकाश पर रह कर कजरा शिक्षांचल में धरना देंगे. उक्त आशय की जानकारी मध्य विद्यालय कजरा के प्रधान प्रमोद कुमार ने दी. सोमवार को प्रमोद कुमार के साथ विद्यालय परिसर में बासुदेवपुर कजरा निवासी पंकज मिश्रा, उसके पुत्र एवं रिश्तेदारों ने मिल कर मारपीट की थी, प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कजरा थाना में दी गयी है.
उन्होंने बताया कि पंकज मिश्रा नामक व्यक्ति पिछले एक पखवारा से विद्यालय में आकर विभिन्न कारणों से लगातार परेशानी पैदा कर रहा था. मंगलवार को जब वे विद्यालय में तभी पंकज मिश्रा चीखते हुए विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गया और मुख्य गेट के समीप छात्रों से बढ़िया भोजन देने की बात कर एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर बनाने लगा. मना करने पर उसने अपने दो पुत्रों एवं एक अन्य रिश्तेदार को बुला कर विद्यालय प्रधान के साथ मारपीट की, जिससे एचएम प्रमोद कुमार जख्मी हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन