करोड़ों की टैक्स वसूलने वाली नगर परिषद् की हाल है बेहाल

Published by :Kumar Ashish
Published at :19 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की टैक्स वसूलने वाली नगर परिषद् की हाल है बेहाल

मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार एसबीआई मुख्य शाखा से लक्ष्मीपुर मोहल्ला जानी वाली सड़क पर महीनों से गंदा पानी जमा है.

विज्ञापन

– विज्ञापनदाता की खबर है फोटो सहित लगायें, अपडेट में नहीं लगायें – मधेपुरा. मधेपुरा नगर परिषद में टैक्स-टैक्स का एक नया खेल चल रहा है. मानों कुछ दिनों में शहर की 90 प्रतिशत दुकानें बंद हो जाएगी. नगर के पदाधिकारी को करोड़ों रुपए की राशि जमा करना है, लेकिन कोई सुविधा मुहिया नहीं होगा. नगर की जनता सिर्फ नगर परिषद को टैक्स देने के लिए है. टैक्स नहीं देंगे तो यहां से पलायन कर जाइए, लेकिन सुविधा नहीं मिलेगी. उक्त बातें नगर परिषद की पूर्व पार्षद सह पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनीता भारती ने कहा. कुमारी विनीता भारती रविवार को मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर मोहल्ले का जाकर वहां का हालात देख, जहां महीनों से गंदा पानी जमा है. कुमारी विनीता भारती ने कहा कि मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार एसबीआई मुख्य शाखा से लक्ष्मीपुर मोहल्ला जानी वाली सड़क पर महीनों से गंदा पानी जमा है. इसमें कीड़े-मोकड़े तक हो गए हैं और मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा व कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी अभी सिर्फ टैक्स वसूलने में लगी हुई है. अभी वह दुकानों को सील करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी को गरीबों को सताने का काम हो गया हो तो अब विकास के कार्य पर भी ध्यान देकर कम से कम इस जगह को ठीक करवा दें. इस गंदे पानी के कारण दुकानदारों का कारोबार बंद हो चूका है. मां-बहनों का पैर टूट चूका है और वह पटना में भर्ती है. इसके जिम्मेदार नगर परिषद के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी हैं. इसलिए गरीबों का सताना बंद करें. टैक्स वसूलना अच्छी बात है, लेकिन सुविधा देना भी नगर परिषद के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी का काम है. पहले सुविधा दें, तब जाकर टैक्स लें.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन