नगर सभापति ने पूर्व मुखिया के निधन पर जताया शोक, मुंगेर घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन
नगर सभापति ने पूर्व मुखिया के निधन पर जताया शोक, मुंगेर घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

निधन न केवल उनके परिवार नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड क्षेत्र के रहीमपुर पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा देवी का निधन हो गया. रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर नगर सभापति अर्चना कुमारी, सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा पहुंचकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी. अंतिम यात्रा में पंचायत सहित शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. अंतिम संस्कार मुंगेर घाट पर किया गया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने दिवंगत पूर्व मुखिया रेखा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जब भी वह उनके आवास पर जाती थी. वे मुझे अपनी बेटी की तरह मानती थी. उन्होंने कहा कि रेखा देवी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और समाज के प्रति समर्पित था. उन्होंने अपने कार्यकाल में जनसेवा को सर्वोपरि रखा. हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी. उनका निधन न केवल उनके परिवार नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है. सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुये. उन्होंने कहा कि समाज के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है. अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता नवीन कुमार, जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार, सुमित कुमार, बिपिन राय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. दिवंगत पूर्व मुखिया रेखा देवी के पति निरंजन चौधरी वर्तमान में रहीमपुर पंचायत के मुखिया हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन