हत्याकांड में सीआइडी की जांच के बाद दो गिरफ्तार

Published at :20 Sep 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड में सीआइडी की जांच के बाद दो गिरफ्तार

पहले ही दो आरोपी को भेजा जा चुका है जेल पुरैनी : थाना अंतर्गत औराय पंचायत के औराय निवासी जदयू नेता लाल शर्मा की 28 जून 2014 को गांव के ही ताड़ बहियार में रात्रि में ट्रैक्टर से खेत जोतने के क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद जहां पुरैनी […]

विज्ञापन

पहले ही दो आरोपी को भेजा जा चुका है जेल

पुरैनी : थाना अंतर्गत औराय पंचायत के औराय निवासी जदयू नेता लाल शर्मा की 28 जून 2014 को गांव के ही ताड़ बहियार में रात्रि में ट्रैक्टर से खेत जोतने के क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद जहां पुरैनी पुलिस द्वारा पूर्व में दो अपराधी मदन शर्मा और विलाश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वहीं हत्याकांड की सीआइडी द्वारा किये गये अनुसंधान के क्रम में दो अपराधी औराय निवासी भाषण शर्मा व बब्लू शर्मा को पुरैनी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
इस बाबत पुरैनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन से मिली जानकारी अनुसार उक्त हत्याकांड के बाबत पुरैनी थाना में दो अज्ञात के विरूद्ध थानाकांड संख्या 57/14 दर्ज कराया गया था. जिसे बाद में सीआईडी को सौंप दिया गया. सीआईडी द्वारा घटना के बाबत किये गये अनुसंधान के पश्चात औराय निवासी भाशण शर्मा एवं बब्लु शर्मा को घटना में संलिप्त पाया गया. जिसे पुरैनी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन