पुलिस को देख अपराधी फरार, दो पिस्टल जब्त

मुरलीगंज : मुरलीगंज थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरपुरा के वार्ड नंबर 67 इन धरहरा में कई मामलों एवं चोरी की घटना के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए गई थी. गांव पहुंचकर पुलिस ने जब अपनी गाड़ी खड़ी देखी तो वार्ड नंबर छह से एक व्यक्ति निकल कर भागने लगा. […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरपुरा के वार्ड नंबर 67 इन धरहरा में कई मामलों एवं चोरी की घटना के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए गई थी. गांव पहुंचकर पुलिस ने जब अपनी गाड़ी खड़ी देखी तो वार्ड नंबर छह से एक व्यक्ति निकल कर भागने लगा. पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि फरार होने वाला व्यक्ति मो रूमी सुबहानी साकिन धारा वार्ड नंबर छह था.
पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो मो रूमी सुभानी के तकिये के नीचे से दो देसी कट्टा बरामद किया. जिसमें 315 का एक जिंदा कारतूस डाला हुआ था. 303 दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. फरार आरोपी कई थानों एवं चोरी की कई घटनाओं में थाना अध्यक्ष द्वारा संगीत बताये गये हैं. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




