स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने की िशक्षा िवभाग के अधिकारियों के साथ बैठक मधेपुरा : झल्लू बाबू सभागार में शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी व विद्यालय के प्रधान को तलब कर शिक्षा में सुधार के लिए डीएम मो सोहैल की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर डीएम ने कहा कि हर हाल में शिक्षा में सुधार लाना […]
विज्ञापन
डीएम ने की िशक्षा िवभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
मधेपुरा : झल्लू बाबू सभागार में शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी व विद्यालय के प्रधान को तलब कर शिक्षा में सुधार के लिए डीएम मो सोहैल की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर डीएम ने कहा कि हर हाल में शिक्षा में सुधार लाना है. उन्होंने विद्यालयों में शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति पर बल देते हुए निर्देश दिया कि अनुपस्थित रहने वाले छात्र पर दो रुपया प्रतिदिन फाइन करें. सात दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने पर अगर उचित कारण पृच्छा नहीं दिया जाता है,
तो ऐसे छात्रों का नाम काट दिया जाय. डीएम ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए हर व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक और इसमें शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है. शिक्षक अपने इस भूमिका का निर्वाह करें. डीएम ने निर्देश दिया कि शिक्षक खुद भी विद्यालय में पूरे समय उपस्थित रहें.
छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित करें. डीएम ने कहा कि भवन हीन विद्यालय की सूची सोमवार तक उनके कार्यालय में जमा कर दी जाय. ताकि सूची के आधार पर विद्यालय निर्माण के लिए कार्रवाई की जा सके. बैठक में डीइओ बद्री नारायण मंडल ने कहा कि हर विद्यालय में नोटिस बोर्ड बना कर रूटीन लगाया जाय और हर हालत में उस रूटीन का पालन किया जाय. मौके पर सर्वशिक्षा डीपीओ शिव शंकर राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, सचिव अरुण कुमार समेत अन्य प्रधान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




