बीएनएमयू में अनिश्चितकालीन के लिए काम-काज किया ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में सोमवार से कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से अनिश्चितकालीन समय के लिए विवि का काम काज ठप पड़ गया. सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन समय के लिए कलमबंद हड़ताल करते हुए मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. […]
विज्ञापन
मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में सोमवार से कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से अनिश्चितकालीन समय के लिए विवि का काम काज ठप पड़ गया. सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन समय के लिए कलमबंद हड़ताल करते हुए मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.
कर्मचारियों में आक्रोश
प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि विवि मुख्यालय के विभिन्न कार्यालय व विभागों में अस्थायी कर्मचारी विवि स्थापना काल से संविदा के आधार पर कार्यरत हैं. लेकिन इन 80 अस्थायी कर्मचारियों को नजरअंदाज कर विवि प्रशासन आउटसोर्सिंग पर बहाली की प्रक्रिया अपना रही है. इस कारण कर्मचारियों का आक्रोश उफान पर है.
संतोष ने कहा कि विगत तीन मार्च को विवि प्रशासन व अस्थायी कर्मचारी संघ के बीच समझौता के विपरित विवि प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग की बहाली प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी. उन्होंने कहा कि अब जब तक विवि मुख्यालय में कार्यरत 80 अस्थायी कर्मचारियों की सेवा विवि के रिक्त पदों पर सेवा सामंजित नहीं की जाती है तब तक आउटसोर्सिंग बहाली प्रक्रिया पूर्णत बंद रखने के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. इस दौरान विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के सभी 80 कर्मचारी के साथ-साथ स्थायी कर्मचारी भी मौजूद थे.
सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर गये अस्थायी कर्मचारी
विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन बंदी को स्थायी कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




