पूजन को उमड़े श्रद्धालु

Published at :06 Sep 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
पूजन को उमड़े श्रद्धालु

आस्था . वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेशोत्सव शुरू जिलेभर में गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. गणपति बप्पा की पूजन के लिए जगह-जगह प्रतिमा स्थापित की गयी है. गणेश जी पूजा के लिए पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के साथ -साथ बच्चों में भी खासे उत्साह है. सिंहेश्वर : बाबा सिंहेश्वर नगरी में गणेश महोत्सव का […]

विज्ञापन

आस्था . वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेशोत्सव शुरू

जिलेभर में गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. गणपति बप्पा की पूजन के लिए जगह-जगह प्रतिमा स्थापित की गयी है. गणेश जी पूजा के लिए पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के साथ -साथ बच्चों में भी खासे उत्साह है.
सिंहेश्वर : बाबा सिंहेश्वर नगरी में गणेश महोत्सव का भव्य उद्घाटन प्रमुख चंद्रकला देवी व सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों के मौजुदगी में शंख, ध्वनि, वैदिक मंत्रोचार एवं दीप जलाकर किया गया. उद्घाटन से पुर्व कलश यात्रा और झांकी निकाली गई. जिसमें स्थानीय हजारों की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.
सोमवार को हुई मूसलधार बारिश की वजह से आयोजकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण श्रद्धालुओं को सड़क पर पानी व किचड़ से होकर गुजरे. जिससे सभी श्रद्धालुओं को आने – जाने में काफी परेशानी हुई. लेकिन आस्था के आगे बारिश पानी, किचड़ सभी फिके पर गये. किचड़ सने सड़क को पार करते हुये गणेश महोत्सव स्थल तक लोग पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए.
बच्चों व महिलाओं ने बढ़ाया उत्साह. गणेश महोत्सव स्थल पर सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं व बच्चों ने आकर गणेश महोत्सव को ऐताहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा. पंडाल में भगवान के जयकारे लगते रहे. जिससे ऐसा प्रतित हो रहा था कि साक्षात देव लोक सिंहेश्वर आ गया हो. पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया था.
रथ यात्रा हुआ ऐतिहासिक . गणेश महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व भव्य रथ यात्रा निकाली गई. जिसमें स्थानीय युवा, बच्चें, महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. जिसे सिंहेश्वर बाबा मंदिर प्रागंण से महावीर चौक, हास्पीटल रोड, शर्मा चौक दुर्गा चौक होते हुए. गणेश महोत्सव स्थल तक लाया गया. बच्चों महिलाओं व नगर वासीयों ने किचड़ भरे सड़क में जयकारे लगाते हुये आगे बढ़ते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन