30 अगस्त को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोग जुट कर शराबबंदी के काला कानून के खिलाफ आवाज उठायेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : गलत को गलत कहने की ताकत व हिम्मत है़ बिहार की जनता को ठगने के लिए नीतीश कुमार के एजेंडो को बेनकाब करने के लिए जन अधिकार पार्टी ने महाजंग का एलान कर दिया है़ धरना एवं राज भवन मार्च के बाद 30 अगस्त को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोग […]
विज्ञापन
मधेपुरा : गलत को गलत कहने की ताकत व हिम्मत है़ बिहार की जनता को ठगने के लिए नीतीश कुमार के एजेंडो को बेनकाब करने के लिए जन अधिकार पार्टी ने महाजंग का एलान कर दिया है़ धरना एवं राज भवन मार्च के बाद 30 अगस्त को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में लोग जुट कर शराबबंदी के काला कानून के खिलाफ आवाज उठायेंगे़
वहीं आगामी 12 अक्तूबर से पूरे बिहार में जन संवाद के लिए साइकिल यात्रा की जायेगी, जो हर प्रखंड से गुजर कर लोगों उनके अधिकार, रोजगार एवं विकास के साथ-साथ सरकारी दमन को लेकर जागरूकता फैलाया जायेगा. शनिवार को स्थानीय परिसदन में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता में ये बातें कही़
गंठबंधन में मचे घमसान को ढकने का प्रयास : सांसद ने कहा कि वे शराबबंदी के पक्ष में लेकिन शराबबंदी के नाम पर इस तरह का काला कानून बना कर बिहार के मुख्यमंत्री दरअसल गठबंधन में मचे घमसान को ढ़कने का प्रयास कर रहे है़ं उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर मुख्यमंत्री को दस साल तक महात्मा गांधी के आदर्शों की याद क्यों नहीं आयी़ आज जब बिहार का विकास दर (जीडीपी) 13 से घट कर 07 पर आ गया है़
अपने अहंकार की वजह से केंद्र से टकराव के कारण विकास के लिए कोई फंड नहीं है़ तब जाकर बिहार की जनता को ठगने के लिए इस तरह का काला कानून लाया जा रहा है ताकि उनके कुशासन से ध्यान बंट जाये़ सांसद ने कहा कि बिहार के पतन में जिन नेताओं की सबसे बड़ी भागीदारी है उसमें यह दोनों भाई सर्वोच्च है़
कोसी और मिथिला क्षेत्र के साथ हो रहा है भेद-भाव : सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब अपना राज और अपनी सत्ता हो़ कोसी और मिथिला के साथ लगातार भेद-भाव किया जा रहा है़ सांसद ने सभी दल के नौजवानों से अपील किया कि इस मुहिम में सहयोग दे़ं उन्होंने नारा दिया कि आप मुझे जात, धर्म से निकल कर से निकल कर समय दें ताकि पलायन, भूख, भय, और गरीबी से निजात दिला कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव किया जा सके़
सांसद पप्पू यादव ने विवि के छात्र नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अगर छात्र हित चाहते हैं तो वीसी और लुटेरा राजनेताओं से दूर रह कर आंदोलन करे़ं छात्र नेताओं को शिक्षा को लेकर कार्य करना चाहिए़ अगर वे सही में छात्रों का हित चाहते तो राजनीतिज्ञों से दूर रहना चाहिए़ उन्होंने विश्वविद्यालय के पक्ष-विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष के साथ राजभवन है, तो पक्ष के साथ सरकार आखिरकार फिर भी क्यों नहीं बदलाव हो रहा है़
मधेपुरा को लगातार छला जा रहा है़ प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डा अशोक कुमार, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश यादव, मो अलाउद्धीन, मोहन मंडल, मो चुनचुन आदि उपस्थित थे़
हाइकोर्ट में पीआइएल दायर कर सांसद करेंगे बहस : सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सुपौल में शराब के खाली बोतल पर एक महिला को जेल में डाल दिया गया है़ वहीं शराब के इस काला कानून के आड़ में जबरदश्त तरीके से लोगों का दमन होना है़ वे तीन दिन के भीतर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका दायर करेंगे करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




