40 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :12 Aug 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
40 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बरामद शराब और गिरफ्तार विक्रेता के साथ पुलिस. मधेपुरा : मधेपुरा सदर पुलिस को बुधवार की रात 40 बोतल विदेशी शराब पकड़ने में सफलता मिली. इस मामले में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एसपी विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आदर्शनगर वार्ड नंबर सात में सतीश कुमार यादव के मकान में अवैध […]

विज्ञापन

बरामद शराब और गिरफ्तार विक्रेता के साथ पुलिस.

मधेपुरा : मधेपुरा सदर पुलिस को बुधवार की रात 40 बोतल विदेशी शराब पकड़ने में सफलता मिली. इस मामले में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एसपी विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आदर्शनगर वार्ड नंबर सात में सतीश कुमार यादव के मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब रखकर बिक्री की जाती है.
सूचना के आलोक में अपर पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इस टीम में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मधेपुरा मनीष कुमार, कमांडो विपिन कुमार, उदय, मनोज आदि शामिल थे. टीम सतीश कुमार यादव के घर पर छापामारी कर 180 एमएल के 40 बोतल आरएस विदेशी शराब के साथ संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. सभी शराब की बोतल पर पश्चिम बंगाल अंकित हैं.
इस संबंध में कांड अंकित कर संतोष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. सतीश यादव के गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. कुमारखंड प्रतिनिधि के अनुसार श्रीनगर थानाध्यक्ष पवन पासवान ने एक शराबी मखरू पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती के दौरान मखरू को गिरफ्तार किया गया. जांच में पाया गया कि उसने 70 प्रतिशत अल्कोहल लिया था. उत्पाद अधिनियम के अनुसार उसे जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन