सस्ते गल्ले की दुकान का पांच बोरा चावल जब्त

कुमारखंड : प्रखंड के रामनगर बाजार में सस्ते गल्ले के पांच बोरी चावल को ग्रामीणों ने पकड़ प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर रामनगर बाजार स्थित काली मंदिर मोड़ पर बिहार राज्य खाद्य निगम के तीन बोरे तथा प्लास्टिक के दो बोरे में चावल ले जारहे व्यापारी रामी […]
कुमारखंड : प्रखंड के रामनगर बाजार में सस्ते गल्ले के पांच बोरी चावल को ग्रामीणों ने पकड़ प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर रामनगर बाजार स्थित काली मंदिर मोड़ पर बिहार राज्य खाद्य निगम के तीन बोरे तथा प्लास्टिक के दो बोरे में चावल ले जारहे व्यापारी रामी दास तथा ठेला चालक मंगल दास को ग्रामीणों ने रोक लिया. रोके जाने की स्थिति में गल्ला व्यापारी रामी दास भाग निकला.
ग्रामीणों शक के आधार चावल लदे ठेला को रोक कर मुखिया व सरपंच समेत अन्य लोगों को बुला लिया तथा इसकी सूचना प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंदन कुमार को दे दी. सूचना पाकर एमओ चंदन कुमार रामनगर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने ठेला लदा चावल एमओ के हवाले कर दिया. मौके पर ठेला चालक मंगल दास ने व्यापारी रामी दास द्वारा लोड करवाकर बिक्री हेतू काली स्थान की ओर लाने की बात बताया तथा चावल को ग्रामीणों के समक्ष लिखित तौर पर एमओ के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




