बीएनएमयू में छात्रों का प्रदर्शन, आगजनी, जाम

Published at :06 Aug 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू में छात्रों का प्रदर्शन, आगजनी, जाम

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि सहित विभिन्न कॉलेजों में शु्क्रवार को अनशनकारी छात्रों के समर्थन में छात्रों ने उपद्रव किया. विवि प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने सबसे पहले पीएस कॉलेज के कार्यालय व विभागों में तालाबंदी कर मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी. इसके बाद टीपी कॉलेज परिसर में छात्रों ने हंगामा मचाया. […]

विज्ञापन
मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि सहित विभिन्न कॉलेजों में शु्क्रवार को अनशनकारी छात्रों के समर्थन में छात्रों ने उपद्रव किया.
विवि प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने सबसे पहले पीएस कॉलेज के कार्यालय व विभागों में तालाबंदी कर मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी. इसके बाद टीपी कॉलेज परिसर में छात्रों ने हंगामा मचाया. वहीं टीपी कॉलेज में कामकाज को ठप कर दिया. पीएस कॉलेज व टीपी कॉलज को पूर्णत: बंद कराने के बाद दर्जनों की संख्या में छात्र विवि पहुंचे. वहां लगातार दूसरे दिन छात्र नेताओं का आक्रोश लोगों को झेलना पड़ा. गुरुवार से बंद विवि को दूसरे दिन भी छात्रों ने खुलने नहीं दिया.
मौके पर छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक अनशन जारी रहेगा विवि में पदाधिकारियों को रुकने नहीं दिया जायेगा. हालत भी यही देखी गयी विवि परिसर में एक आध पदाधिकारी व कर्मी को छोड़ कर कहीं कोई नजर नहीं आये. उधर, अनशन के पांचवें दिन अनशनकारियों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल टीम द्वारा स्लाइन चढ़ाया गया.
मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अगर आज स्लाइन नहीं चढ़ाया जाता तो कोई अप्रिय बात हो सकती थी.
उधर, अनशनकारी छात्र नेता मनीष कुमार व हर्षवर्द्धन सिंह राठौर के समर्थन में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में विवि पहुंचे छात्रों ने विवि मुख्य गेट के सामने एनएच-106 को घंटों जाम कर दिया. मौके पर छात्र नेताओं ने बीच सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन