शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लायेगा प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान

Published at :04 Aug 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लायेगा प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान

सम्मान पाकर उत्साहित छात्रों ने कहा मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित प्रेक्षा गृह में प्रतिभा सम्मान समारोह 2016 में जब जिले के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तो सम्मानित होने वाले बच्चों की खुशी देखने लायक थी. इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी खुशियों को कुछ इस तरह बयां किया. बिहारीगंज प्रखंड की […]

विज्ञापन

सम्मान पाकर उत्साहित छात्रों ने कहा

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित प्रेक्षा गृह में प्रतिभा सम्मान समारोह 2016 में जब जिले के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तो सम्मानित होने वाले बच्चों की खुशी देखने लायक थी. इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी खुशियों को कुछ इस तरह बयां किया. बिहारीगंज प्रखंड की छात्रा कल्पना कुमारी ने कहा कि प्रभात खबर ने मेरे कल्पना में पंख लगा दिया है. सिंहेश्वर की छात्रा मोनालिसा कुमारी ने कहा कि सम्मान को पाकर मैं अभिभूत हूं. पीएस कॉलेज की छात्रा स्वेता कुमारी ने बताया कि प्रभात खबर का यह अभियान छात्रों में शिक्षा की क्रांति जगाने में सहायक सिद्ध होगा.
छात्रा अदिती राज व रीना कुमारी ने बताया कि मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं. छात्रा अंकिता कुमारी एवं मीना कुमारी ने कहा कि इस सम्मान से कोसी के पिछड़े इलाकों की बेटियां अपने आप को सम्मानित महसूस कर रही है. गौरव कुमार, रजनीश, रोशन, इशा कुमारी, प्रीती कुमार व कृति कुमारी ने कहा कि अखबार का यह पहल सराहनीय है. संदीप, अमित व अदिति राय ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का हिस्सा बन कर मुझे खुशी महसूस हो रही है. छात्र संजय कुमार ने कहा कि इस समारोह के बाद मैं अपने आप को और भी बेहतर तरीके से पढ़ाई करूंगी और अपना भविष्य बनाउंगी. छात्रा गुडि़या, अन्नू गुप्ता, इंद्रजीत, सोनी कुमारी, अन्नु प्रिया ने कहा कि इतने बड़े मंच पर खुद को सम्मानित होता देख सुखद एहसास हो रहा है और आगे भी सिलसिला जारी रखूंगी. प्रिंस सोनी, ललन कुमार ने कहा कि शहर के गणमान्य लोगों के हाथों सम्मानित होना किसी सपने जैसा है. घैलाढ की डेजी कुमारी, गुडि़या कुमार, शिव शंकर कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, गौरव ने कहा कि प्रभात खबर के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा. शंकरपुर के छात्र राजा कुमार ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह से उन बच्चों को भी हौसला मिलेगा जो कि अगले साल का इंतजार कर रहे हैं.
छात्र शिव कुमार, रीना कुमारी, निकिता कुमारी, मीरा कुमारी, मो. इकराम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह समारोह किसी क्रांति से कम नहीं. बिहारीगंज की मीना कुमारी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह से आगे बढ़ने की पे्ररणा मिलती है. नवोदय विद्यालय के छात्र आशीष कुमार एवं टीपी कॉलेज की ब्यूटी कुमारी, मधुबन की काजल कुमारी, आसना कुमारी ने कहा कि प्रभात खबर का यह मंच सपना देखने की इजाजत देता है. बूलबुल कुमारी, तमौट परसा की शिल्पी कुमारी, विनीता नयन, वंदन कुमारी, क्रांति कुमार,काजल कुमारी, शंकरपुर के गौरव कुमार व सौरभ कुमार, लक्ष्मीपूर के बिट्टू कुमार, फुलकाहा के नीरज कुमार, प्रशांत कुमार इटहरी, संजीव कुमार परमानंदपुर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रभात खबर के मंच पर जिले के बड़े अधिकारियों से सम्मान पाना सुखद एहसास ही नहीं है बल्कि अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का प्रेरणा स्त्रोत भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन