लूट के बाद दहशत में थे यात्री

Published at :10 Jun 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
लूट के बाद दहशत में थे यात्री

सिंहेश्वर, मधेपुरा : सीमावर्ती सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा गांव के समीप बुधवार की देर शाम करीब 07:40 मिनट पर एनएच 106 पर तीन बाइक पर सवार छह लुटेरों ने पटना के एक व्यापारी के मुंशी तारकेश्वर कुमार से हथियार के बल पर चार लाख 27 हजार रुपये लूट लिया. लूटपाट के […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा : सीमावर्ती सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा गांव के समीप बुधवार की देर शाम करीब 07:40 मिनट पर एनएच 106 पर तीन बाइक पर सवार छह लुटेरों ने पटना के एक व्यापारी के मुंशी तारकेश्वर कुमार से हथियार के बल पर चार लाख 27 हजार रुपये लूट लिया. लूटपाट के बाद सभी अपराधी श्याम नगर बाजार के तरफ भाग निकले.

इस घटना से भयभीत बस चालक और पीड़ित मुंशी बस लेकर सीधे सिंहेश्वर थाना पहुंच गया. सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने तत्काल घटना की सूचना पिपरा पुलिस को देते हुए थाना क्षेत्र की चौकसी बढा दी. यात्रियों से खचाखच भरी बस देर रात तक सिंहेश्वर थाना पर लगी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन