ठनका गिरने से दो की मौत

Published at :10 Jun 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से दो की मौत

मधेपुरा : गुरुवार को हुई तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो की मौत हो गयी. जिसमें बिहारीगंज से 15 वर्षीया रानी कुमारी व ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बीरगांव चतरा गांव में 50 वर्षीय रामदेव शर्मा की ठनका गिरने से मौत हो गयी. िबहारीगंज की रानी कुमारी की मौत की सूचना पर मौके […]

विज्ञापन

मधेपुरा : गुरुवार को हुई तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो की मौत हो गयी. जिसमें बिहारीगंज से 15 वर्षीया रानी कुमारी व ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बीरगांव चतरा गांव में 50 वर्षीय रामदेव शर्मा की ठनका गिरने से मौत हो गयी. िबहारीगंज की रानी कुमारी की मौत की सूचना पर मौके पर कर्मचारी एवं पुअनि पहुंच कर घटना की जांच की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के युगल ऋषिदेव टोला वार्ड नंबर एक निवासी अनिल यादव की पुत्री रानी कुमारी गुरुवार को चांप बहियार मूंग तोड़ने गयी थी. इस दौरान अचानक ठनका गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी. बहियार में काम कर रहे मजदूरों के द्वारा रानी के परिवार वालों को घटना की सूचना दी. परिजनों ने रानी के शव को घर लाया. स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त घटना की सूचना थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू एवं अंचलाधिकारी को दिया. गया.

मौके पर सीआइ ओम प्रकाश कुश्यैत एवं पुअनि कामेश्वर प्रसाद पहुंच कर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया. सीआइ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार के रानी के परिजनों को मुआवजे की राशि प्रदान की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन