अज्ञात शव मिलने से गांव में फैली सनसनी

केनगर : चंपानगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पुरंदाहा धार में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने से गोकुलपुर पंचायत के लोगों में सनसनी फैल गयी . जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीण ने शव को देखा. इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक धारीदार टीशर्ट और घुटने से नीचे तक रबर बेन्ड वाला पेंट […]
केनगर : चंपानगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पुरंदाहा धार में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने से गोकुलपुर पंचायत के लोगों में सनसनी फैल गयी . जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीण ने शव को देखा. इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक धारीदार टीशर्ट और घुटने से नीचे तक रबर बेन्ड वाला पेंट पहने हुए है.
सूचना पर चंपानगर ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है . पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट या जख्म के निशान मौजूद नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




