वाहनों से लाखों की लूट अपराध . डेढ़ दर्जन वाहनों को बनाया निशाना

शुक्रवार की रात आलमनगर – माली चौक रोड पर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सुखासनी नहर पर लुटेरों ने जमकर तांडव मचाया. रात करीब 11 बजे से दो बजे तक लुटेरों ने यहां से गुजरने वाले वाहनों एवं राहगीरों को अपने निशाने पर लेते हुए लाखों की लूट पाट की. इस लूटपाट […]
शुक्रवार की रात आलमनगर – माली चौक रोड पर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सुखासनी नहर पर लुटेरों ने जमकर तांडव मचाया. रात करीब 11 बजे से दो बजे तक लुटेरों ने यहां से गुजरने वाले वाहनों एवं राहगीरों को अपने निशाने पर लेते हुए लाखों की लूट पाट की.
इस लूटपाट के दौरान आलमनगर में मतगणना कार्य कराकर लौट रहे आलमनगर के मनरेगा पीओ सुधांशु शेखर को भी निशाना बना लिया. पीड़ितों ने लूट की शिकायत बुधमा ओपी में दर्ज कराया. इस मामले में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि लूटपाट की जानकारी मिली है. कुछ लोगों ने आवेदन भी दिया है. हालांकि इस मामले में समाचार प्रेषण तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




